App DownloadBudget 2020TOP NEWSशेयर बाजारइन कंपनियों में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, शेयर के भाव फिसलेBy Arun KumarET Bureau | May 07, 2020, 10.52 AM ISTनई दिल्ली: सरकार कई निजी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है. इससे सरकार को 22,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी. इनमें आईटीसी और एक्सिस बैंक सहित कई कंपनियां शामिल हैं. इनमें सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है.मामले से जुड़े एक सूत्र ने ईटी को बताया कि मौजूदा प्लान के अनुसार, सरकार इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह की शुरुआत में बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर लेगी. उन्होंने बताया कि ये सौदें बल्क डील की कैटेगरी में आएंगे.31 मार्च 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, सरकार की आईटीसी में 7.94 फीसदी और एक्सिस बैंक में 4.69 फीसदी हिस्सेदारी है. इस हिस्सेदारी का मालिकाना हक सरकार के एक ट्रस्ट- एसयूयूटीआई के पास है.इसे भी पढ़ें: जियो प्लेटफॉर्म की 8 फीसदी हिस्सेदारी और बेच सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीजमंगलवार के भाव के अनुसार, दोनों कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी का मूल्य 22,123 करोड़ थी. मगर बुधवार के शुरुआती कारोबारी के दौरान आईटीसी के शेयरों ने 6 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 5 फीसदी तक का गोता लगाया, जिससे सरकार की हिस्सेदारी के मूल्य में कमी आएगी.बीते तीन महीनों में एक्सिस बैंक के भाव करीब 60 फीसदी गिरे हैं. बैंक के डूबे कर्ज में तेजी से इजाफा हुआ है. आईटीसी के शेयरों ने करीब 25 फीसदी तक का गोता लगाया है, जबकि सेंसेक्स करीब 30 फीसदी तक नीचे आया है.मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान सरकार ने विनिवेश के जरिए 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 90,000 करोड़ रुपये का आईपीओ भी शामिल है. साथ ही आईडीबीआई बैंक में भी वह अपनी हिस्सेदारी बेच देगी.इसे भी पढ़ें: बाजार में तेजी के अगले दौर का नेतृत्व कर सकते हैं इन सेक्टर के शेयरवित्त वर्ष 2019-20 में सरकार ने 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा था, जिसमें से वह 65,000 करोड़ रुपये जुटा पाई थी. सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित शेयर बिक्री में कई म्यूचुअल फंड और एलआईसी भागीदार बन सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, यह डील 2 से 3 फीसदी के डिस्काउंट पर हो सकती है.एसयूयूटीआई की 51 सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी है. इसका सबसे बड़ा निवेश एक्सिस बैंक, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो में था, जिसमें यह लार्सन एंड टुब्रो की पूरी हिस्सेदारी पहले ही बेच चुकी है.51 में से कई कंपनियों में एसयूयूटीआई की अब भी अच्छी हिस्सेदारी है. इसमें एनएसडीएल, एसटीसीआई फाइनेंस, यूटीआई-आईएएस, यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी सर्विसेज, नॉर्थ ईस्टर्न डेवेलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया समेत कई नाम शामिल हैं.हिंदी में पर्सनल फाइनेंस और शेयर बाजार के नियमित अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. इस पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें.READ MORE:शेयर बाजार|विनिवेश|लार्सन एंड टुब्रो|केंद्र सरकार|एसयूयूटीआई|एनएसडीएल|एक्सिस बैंक आईटीसीPREVIOUS1000 सिक्योरिटी पर डिफॉल्ट का खतरा, म्यूचुअल फंडों का ₹3.5 लाख करोड़ दांव परNEXTचौथी तिमाही में यस बैंक को मुनाफा, लगा 20% का अपर सर्किटADVERTISEMENTईटी हिंदी › मार्केट › शेयर बाजार›सरकार कई निजी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है. इससे सरकार को 22,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी.ईटी हिंदीईटी हिंदी सेसुझावशेयर बाजारआईपीओकमोडिटीविदेशी मुद्राबांडटेक्निकल चार्टइंश्योरेंसपर्सनल फाइनेंसबचतनिवेशखर्चऋणटैक्सकमाईयोजनाप्रॉपर्टीट्रेंडिग टॉपिकपीएम मोदीविजाग गैस लीकलॉकडाउन 3.0 दिशानिर्देशईपीएस क्या है? ईपीएस अकाउंट से पैसा कैसे निकाले?आज बैंक क्यों बंद है?क्या होता है रेपो रेट? रिवर्स रेपो रेट? दोनों में क्या अंतर है?आरोग्य सेतु एपलॉकडाउन और सील में क्या अंतर है?कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?कोरोना वायरस संक्रमण कैसे फैलता है?कोरोना वायरस इंडिया अपडेटकोरोना वायरस अपडेटसमाचारमार्केट्स/वेल्थ में टॉप परशेयर बाजार आजसोने का भाव आजयस बैंक शेयर प्राइसफ्रैंकलिन टेम्पलटनम्यूचुअल फंड रिटर्नशेयर बाजार आजईपीएफहमारे नेटवर्क सेइकनॉमिक टाइम्सઈકોનોમિક ટાઈમ્સPune MirrorBangalore MirrorAhmedabad MirrorItsMyAscentEducation TimesBrand CapitalMumbai MirrorTimes NowIndiatimesमहाराष्ट्र टाइम्सವಿಜಯ ಕರ್ನಾಟಕGo GreenAdAge IndiaEisamayIGN IndiaIamGujaratTimes of IndiaSamayam TamilSamayam TeluguMiss KyraBombay TimesFilmipopGames AppMX PlayerNewspaper SubscriptionTimes Primeईटी ऐप हिंदी में डाउनलोड करेंहमें फॉलो करेंमेंबर बनेंउपयोग की शर्तें व शिकायत निवारण पॉलिसीनिजता पॉलिसी|फीडबैकCopyright © 2019 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service Posted byT G L GuruMay 7, 2020Posted inUncategorized Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like Loading... Related